बिलासपुर
2 नवंबर को एन.ई. इंस्टीट्यूट फुटबाल ग्राउंड, बिलासपुर में 13 वाँ अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब,दक्षिण पुर्व मध्य रेलवे द्वारा विशिष्ट अतिथि मोहम्मद साकिब उपमहानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा बल सदस्यों की उपस्थिति में 11.10 बजे किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न रेलवे जोन के 15 कॉन्टिजेंट्स के 239 प्रतिभागियों द्वारा परेड प्रस्तुत किया गया। यह प्रतियोगिता 4 नवंबर तक चलेगी एवं इसमें चयनित टीम 16 नवंबर से दीमापुर, नागालैंड में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा