पंजाब
पंजाब में एक मैरिज पैलेस में आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक इसकी लपटें उठती दिखाई दी। यह आग गढ़शंकर के मैरिज पैलेस में लगी है जोक काफी मशहूर है। गढ़शंकर के इस पैलेस का नाम Grand Manor जहां आग लगने से पूरा पंडाल जलकर राख हो गया।
आग की उठती लपटें देख तुरन्त राहगीर पैलेस में पहुंचे और अंदर पड़े सामान को बचाने की कोशिश की गई। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही इस दौरान कोई शादी का समारोह चल रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर कोई सिलेंडर नहीं था लेकिन फिर धमाके सुने गए। इस दौरान सजावट का पूरा सामन भी जल कर राख हो गया। आग लगने की कारण अभी तक पता नहीं चला है।

More Stories
AI Impact Summit 2026 में गूंजा भारत का दम, राघव चड्ढा बोले- दुनिया में बढ़ी देश की पहचान
यूजीसी एक्ट के समर्थन में फिर गरमाया माहौल, इस जिले में सड़कों पर उतरे लोग
8वें वेतन आयोग पर सरकार सख्त, केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा संकेत