March 24, 2026

तीजहारिन बहनें आज तोड़ेंगे अपना निर्जला उपवास

रायपुर

रविवार की देर रात तक तीजा त्यौहार मनाने आई तीजहारिनों बहनों ने कड़ू-भात खाकर अपना रात 12 बजे से अपना निर्जला उपवास शुरू कर दिया है और अब वे मंगलवार की सुबह पूर्जा-अर्चना कर अपना निर्जला उपवास तोड़ेंगी। प्रसाद के रुप में वे ठेठरी, खुरमी और सूजी से बने पकवान को ग्रहण करेंगी। सोमवार को निर्जला उपवास रखने वाली महिलाएं और युवतियों ने फुलहरा सजाकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा -अर्चना की।