March 24, 2026

अमेरिका में भारतीयों की हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा, बंगाल के डांसर की गोली मारकर हत्या

वॉशिंगटन
अमेरिका में भारतीयों की हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। मिसौरी के सेंट लुइस में बीरभूम के रहने वाले भऱतनाट्यम और कुचिपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घोष के चाचा का कहना है कि चार दिन बीत जाने का बाद उन्हें अब तक भी भतीजे की हत्या से संबंधित पूरी जानकारी नहीं मिल पाए है। बता दें कि अपना सपना पूरा करने के लिए घोष पिछले ही साल अमेरिका गए थे। सेंट लुइस अकैडमी के बाहर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इसके बाद मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

अमरनाथ के चाचा श्यामल घोष ने कहा, अलग-अलग जगहों से जानकारी मिलने के बाद हमने इसकी जानकारी डिस्ट्रिक्ट पुलिस और प्रशासन को दी। अब तक उनकी हत्या को लेकर कोई डीटेल जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि वह सूरी कस्बे के सुभाष पल्ली में अकेले ही रहा करते थे। उनके माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह माता-पिता के इकलौते ही बेटे थे। यहां की स्थानीय पार्षद का कहना है कि उन्हें भी अमरनाथ की हत्या के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

टीवी सीरयल 'साथ निभाना साथिया' में काम कर चुकीं देवोलीना भट्टाचर्जी ने इस बारे में सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, हमें एक बहुत ही दुखत जानकारी मिली है। दो महीने में ही अमेरिका में पांच या 6 भारतीयों की हत्या हो चुकी है। हम सब बहुत दुखी हैं। उन्होंने ही सबसे पहले अमरनाथ की हत्या की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। देवलीना ने बताया था कि अमरनाथ शाम को टहलने निकले थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने गोलियां  चला दीं।

शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि यह मामला अमेरिका की एजेंसियों और प्रशासन के सामने गंभीरता से उठाया गया है। इस संबंध में दूतावास की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। अमरनाथ के संबंधियों ने विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई थी।