रियाद.
चीन की पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किनवेन ने शुक्रवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। झेंग ने यहां खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा को 6-3, 7-5 से हराया। झेंग ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में पदार्पण करते हुए फाइनल में जगह बनाई और एक अन्य चीनी खिलाड़ी, पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन ली ना के 2013 में सर्वश्रेष्ठ परिणाम की बराबरी की।
22 वर्षीय झेंग का अगला मुकाबला शनिवार को होने वाले फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। बता दें कि क्रेजीकोवा ने कोको गॉफ को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, जिससे दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्विएतेक जीत दर्ज करने के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो गईं थीं। शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका, झेंग और गॉफ पहली ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थीं।

More Stories
IND vs PAK मैच पर बवाल: ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरा PCB, मुआवजे की मांग पर ICC का साफ इनकार
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा
मेरा काम आसान करते हैं… सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर गौतम गंभीर हुए फिदा