बेंगलुरु.
बेंगलुरु में पासपोर्ट सत्यापन के बहाने एक महिला तकनीकी विशेषज्ञ के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और उसे परेशान करने के आरोप में पुलिस के एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ब्याटारायणपुरा पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल को महिला की शिकायत के बाद पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पश्चिम) एस. गिरीश ने निलंबित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल किरण उनके पासपोर्ट का सत्यापन करने के बहाने उसके घर आया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया तथा उसका उत्पीड़न किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद कांस्टेबल को शनिवार को सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

More Stories
राजस्थान और MP में बारिश और ओले , हरियाणा में बारिश से सड़कों पर पानी,UK के गंगोत्री धाम में बर्फबारी
देश में 1300 IAS पद खाली: प्रशासनिक व्यवस्था पर मंडराता संकट, यूपी-केरल सबसे ज्यादा प्रभावित
UK में 160KM लंबे 51 रोपवे बनेंगे, केदारनाथ-हेमकुंड साहिब यात्रा को मिलेगा नया सहारा