श्रीनगर
श्नीनगर के हरवां क्षेत्र में चल रहे एक सर्च ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के जवान जसविंदर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद से सेना और स्थानीय प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। जवान की असामयिक मौत सेना के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है, क्योंकि वह अपनी सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे थे। सेना के अधिकारी और अन्य जवान इस घटना के बाद दुखी हैं और शव को परिवार को सौंपने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।
अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बल शुक्रवार सुबह हरवां क्षेत्र में फकीर गुजरी, दारा में आतंकवादियों के खिलाफ सर्च कर रहे थे, तभी आर्मी जवान जसविंदर सिंह को हार्ट अटैक आया। आर्मी के 34 असम राइफल्स के जवान जसविंदर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आप को बदा दें कि मंगलवार की मुठभेड़ के बाद से सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए विशाल जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रखा है।

More Stories
राजस्थान और MP में बारिश और ओले , हरियाणा में बारिश से सड़कों पर पानी,UK के गंगोत्री धाम में बर्फबारी
देश में 1300 IAS पद खाली: प्रशासनिक व्यवस्था पर मंडराता संकट, यूपी-केरल सबसे ज्यादा प्रभावित
UK में 160KM लंबे 51 रोपवे बनेंगे, केदारनाथ-हेमकुंड साहिब यात्रा को मिलेगा नया सहारा