
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री निवास पुहंचकर सैनिक कल्याण संचालनालय के अधिकारियों ने ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्रवासियों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सैनिक कल्याण कोष के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर कर्नल संजय प्रधान (सेना मेडल) और कैप्टन आर एन सिंह तोमर उपस्थित थे।
More Stories
लाड़ली बहनों की किस्त के लिए सरकार लेगी 4300 करोड़ का कर्ज, सीएम ने की घोषणा
महाकाल की तीसरी सवारी आज : चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश और तांडव रूप में देंगे दर्शन
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, सत्र 8 अगस्त तक चलेगा और कुल 10 बैठकें होंगी