भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में छात्र संघ की राजनीति का विवाद गहरा गया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक तरह से माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर छात्र राजनीति का अखाड़ा बन गया है।
दरअसल एनएसयूआई (NSUI) के विरोध के बाद एबीवीपी (ABVP) के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय में लगे पोस्टर के फोटो वायरल हुआ है। वायरल फोटो में लिखा है Dogs & Nsui Goons Not Allowed। मामले को लेकर एनएसयूआई के एमसीयू प्रभारी तनय शर्मा बोले- एक तरफ सरकार अपने 1 साल का जश्न मना रही है और वहीं माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर में अंग्रेजों का शासन कायम नजर आ रहा है। सरकार से अपील है भेदभाव करने वाले विश्वविद्यालय के अधिकारियों के खिलाफ करवाई हो। एबीवीपी की इकाई गठन कार्यक्रम में महत्पूर्ण पदों पर बैठे विश्वविद्यालय के अधिकारीयों का शामिल होना भेदभाव दर्शाता है और चिंताजनक है।

More Stories
महाशिवरात्रि पर बागेश्वरधाम में भव्य शादी महोत्सव: 301 जोड़े, 12 लाख श्रद्धालु और 5 किमी तिरंगा लाइटिंग
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की धमकी, सूर्या को दी चेतावनी
मध्यप्रदेश की 9 स्टोन आधारित एमएसएमई इकाइयों ने जयपुर में इंडिया स्टोन मार्ट में की सहभागिता