भोपाल
प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल और माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी पाठ्य पुस्तकों के पाठ्यक्रम तैयार करने के लिये स्थायी समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में विभाग ने 13 दिसम्बर 2024 को अधिसूचना जारी की है। गठित समिति का कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा।
गठित समिति कk अध्यक्ष डॉ. अलकेश चतुर्वेदी को बनाया गया है। अन्य सदस्यों में डॉ. भागीरथ कुमरावत, डॉ. बलराम परमार, डॉ. रविन्द्र सोहोनी, डॉ. अनुपम जैन, डॉ. प्रेमलता नीलम, श्री राजकुमार वैद्य, श्री शिरोमणी दुबे, डॉ. आशीष भारती, डॉ. विनय सिंह चौहान और श्री राजेश तिवारी को शामिल किया गया है।
समिति में शासकीय सदस्यों के रूप में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र, आयुक्त लोक शिक्षण, सचिव मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम को मनोनीत किया गया है। संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद भोपाल समिति के सदस्य सचिव होंगे।

More Stories
एमपी में नई रेललाइन प्रोजेक्ट: 108 गांवों की जमीन अधिग्रहित, 2030 तक पूरा होगा काम
मध्य प्रदेश के इस जिले में सड़कों का नया युग: 254 मार्गों के लिए 225 करोड़ की मंजूरी
90 लाख कॉपियों की जांच में देरी, 10वीं-12वीं रिजल्ट पर पड़ा असर – जानें वजह