
रायपुर.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की। इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम से छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कक्ष में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर शॉल और बेल मेटल की नन्दी भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय और पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के बीच छत्तीसगढ़ की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक और पद्मश्री अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।
More Stories
नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच
फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार
जिन झुग्गियों को हटाने के लिए अदालत ने आदेश दिया है, उसमें सरकार या प्रशासन कुछ नहीं कर सकता: CM रेखा गुप्ता