रायपुर
राजधानी रायपुर में बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बाइक सवार युवक ने तेलीबांधा की ओर जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं तेलीबांधा पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.
तेलीबांधा थाना टीआई विजय बघेल ने बताया कि बीती रात तेलीबांधा चौक के पास CG 04 PP 0233 क्रमांक एक्टिवा सवार युवक पचपेड़ी नाका से आ रहा था, जब वह तेलीबांधा की और मुड़ रहा था. इस दौरान महासमुंद से आने वाली CG 06 HA 2699 क्रमांक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान विजय कुमार बोहरा, जो अमलीडीह पानी टंकी, राजेंद्र नगर का निवासी था.

More Stories
27 दिन की जंग जीतकर लौटी नन्हीं जिंदगी, डॉक्टरों की मेहनत लाई रंग
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत