भोपाल
मध्यप्रदेश शासन ने राज्य में जलमार्ग परिवहन के विकास और प्रबंधन के लिए राज्य जलमार्ग परिवहन समिति का गठन किया है। यह समिति भारत सरकार के पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार बनाई गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति में मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन को अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव, परिवहन विभाग एवं IWAI द्वारा मनोनीत सदस्य को सदस्य सचिव के रूप में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के सदस्य अभियांत्रिकी, पश्चिम रेल्वे भोपाल द्वारा मनोनीत सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

More Stories
इंदौर-शारजाह फ्लाइट अब हफ्ते में चार दिन होगी, 29 मार्च से तीन दिन रहेगी बंद, बैंकॉक फ्लाइट की उम्मीद
मध्यप्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू
रेलवे की गर्मी की छुट्टियों के लिए 1,484 स्पेशल ट्रेनों का एलान, वेटिंग लिस्ट में मिलेगी राहत