राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सात किमी दूर भंवरमरा गांव में एक घर में सिलेंडर फट गया। घटना में मकान परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यहां उन्हें भावगत सिन्हा 38, तामेश्वरी सिन्हा 35 और उनकी तीन साल की बेटी भाव्या सिन्हा के शव मिले।
भागवत सिन्हा किराना दुकान चलाते थे, वहीं पत्नी गृहणी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यही सामने आ रहा कि खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया है।

More Stories
ऋतेश्वर महाराज ने की योगी आदित्यनाथ की सराहना, बोले—योगी राज में यूपी हुआ भयमुक्त
छत्तीसगढ़ सरकार की योजना: किसान तैयार हो जाएं, 1.5 लाख रुपये तक मिलेगा लाभ, जानें आवेदन प्रक्रिया
यमुना में खतरे की घंटी! पानी में मिले 13 तरह के माइक्रोप्लास्टिक, रिपोर्ट ने दिया चेतावनी