भोपाल
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 2 जनवरी को 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ समारोह गुरुवार को दोपहर एक बजे भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में होगा।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ हॉकी अंडर-14 बालक और शूटिंग अंडर-14-19 बालक-बालिका वर्ग की होंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 से 7 जनवरी, 2025 तक चलेगी। राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन लोक शिक्षण, स्कूल शिक्षा विभाग कर रहा है।

More Stories
धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में लहराया परचम, 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में किया नाम रोशन
इंतजार खत्म! पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन आएगी, असम दौरे से हो सकती है घोषणा
बड़े तालाब में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, IAS का बंगला समेत 200 अवैध निर्माण चिन्हित