तमिलनाडु
तमिलनाडु में पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आ रही है। शनिवार को हुई इस घटना में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई मजदूर अभी भी झुलसे हुए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, विस्फोट रासायनिक मिश्रण के दौरान हुआ था। इस विस्फोट ने कम से कम एक कमरे को पूरी तरह से तबाह कर दिया। इस कमरे में ही मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा, तेलंगाना में भी ऐसी ही घटना हुई है। यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में शनिवार को एक फैक्टरी में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है।

More Stories
राजस्थान और MP में बारिश और ओले , हरियाणा में बारिश से सड़कों पर पानी,UK के गंगोत्री धाम में बर्फबारी
देश में 1300 IAS पद खाली: प्रशासनिक व्यवस्था पर मंडराता संकट, यूपी-केरल सबसे ज्यादा प्रभावित
UK में 160KM लंबे 51 रोपवे बनेंगे, केदारनाथ-हेमकुंड साहिब यात्रा को मिलेगा नया सहारा