छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप का संकट गहराता जा रहा है। बिछुआ में कफ सिरप के सेवन के बाद एक 5 महीने की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने बच्ची को सिरप पिलाने के बाद उसकी जान जाने का आरोप लगाते हुए बिछुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
आयुर्वेदिक सिरप पर संदेह
बच्ची का नाम रुही मिनोटे (पिता संदीप मिनोटे, निवासी बिछुआ वार्ड नंबर 12) बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र के किसी निजी मेडिकल स्टोर से कफ सिरप खरीदकर बच्ची को पिलाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस कफ सिरप पर संदेह है, वह आयुर्वेदिक है।
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और संदेह के घेरे में आए सिरप का पंचनामा बनाने की कार्रवाई कर रही है। परिजन इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बिछुआ थाने पहुंचे हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
52वाँ अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह शुक्रवार से, 7 दिन शास्त्रीय शैलियों के नृत्य एवं संवाद का होगा समागम
एजुकेशन मैनेजमेंट सिस्टम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, परिणाम और अंक सूची होगी तैयार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन