भोपाल
राज्य शासन ने अवैध हथियारों और गोला-बारूद के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं उसके उपयोग को नियंत्रित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में अपर मुख्य सचिव गृह को सदस्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक, सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग और श्री विनय मिश्रा बैलेस्टिक विशेषज्ञ (वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। समिति 10 सप्ताह में कार्ययोजना तैयार कर प्रभारी अधिकारी के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

More Stories
MP विधानसभा बजट सत्र में भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस का हंगामा, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित
डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का निधन, 60 करोड़ की संपत्ति का भविष्य अनिश्चित; फर्जी दान-पत्र मामले की जांच जारी
MP के वकील आज कोर्ट में हाजिर नहीं होंगे, शिवपुरी मर्डर पर नाराजगी, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट की मांग