इंदौर
खंडवा जिले के आदिवासी विकासखंड खालवा के ग्राम खारकलां निवासी एक व्यक्ति को गंभीरावस्था में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। चिकित्सकों द्वारा मरीज की प्रारंभिक जांच में गुलियन बेरी सिंड्रोम (जीबीएस) की आशंका जताई गई है।
अभी पुष्टि नहीं लेकिन आशंका है
मरीज को लक्षणों के आधार पर जीबीएस का उपचार दिया जा रहा है। हालांकि जीबीएस की अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि किसी स्तर से नहीं हुई है।
स्वजन का कहना है कि तीन दिन पहले पैर में सुन्नपन के बाद पैरों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया। धीरे से सुन्नपन गले तक पहुंचने से अब कुछ भी निगलते नहीं बन रहा है।
जिला महामारी विशेषज्ञ योगेश शर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर इस प्रकार के किसी मरीज की जानकारी नहीं है।
इंदौर से भी आइडीएसपी पोर्टल पर कोई जानकारी नहीं अपलोड हुई है। खारकलां में एहतियातन सर्वे करवा र ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति सजगता की समझाइश दी जाएगी।

More Stories
लाडली बहनों के लिए बड़ी खबर: CM सागर से आएगी 33वीं किस्त की बड़ी सौगात
एक हफ्ते में दूसरी बार 5,000 करोड़ का कर्ज, इस वित्तीय वर्ष में कुल कर्ज बढ़ा 67,300 करोड़
वार्डन पर आरोप: हॉस्टल में लड़कियों से बाइबिल पढ़वाने का मामला, राम-राम और सूर्य नमस्कार पर पाबंदी