ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक निजी अस्पताल में महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रतन ज्योति हॉस्पिटल में काम करने वाली 24 वर्षीय महिला कर्मचारी ने पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला कर्मचारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब पौने छह बजे जब वो अस्पताल में ही थी, उसी दौरान अनजान युवक ने पीछे से आकर उसके सीने को पकड़ लिया और उसे चूम लिया।
महिला कर्मी ने शोर शराबा मचाया तो स्टाफ के लोग आ गए और अश्लील छेड़छाड़ करने वाले को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी भिंड जिले का रहने वाला हरिओम मिश्रा है, जो ग्वालियर के थाटीपुर में रहकर प्रायवेट नौकरी करता है। सूचना मिलते ही पड़ाव पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पीड़िता की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी हरिओम मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 66वें जन्मदिन पर बड़े संकल्प, परिवार संग पौधे रोपे, विदिशा में शुरू की फ्री मामा कोचिंग
मुंबई प्राधिकरण ने सौरभ शर्मा के 100 करोड़ के गोल्ड-कैश को बेनामी लेनदेन माना, चेतन गौर को बेनामीदार बताया
MP में गिद्धों की संख्या 14 हजार पार, पन्ना में लाल सिर वाले और वन विहार में सफेद पीठ वाले गिद्ध; 10 साल में दोगुने