नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के दिग्गज नेता और महरौली सीट से विधायक नरेश यादव ने आप से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने इस बार भी नरेश यादव को टिकट दिया था, लेकिन बाद में महेंद्र चौधरी को टिकट दे दिया।
बता दें, कुरान बेअदबी मामले में पंजाब की कोर्ट से नरेश यादव को दोषी ठहराया गया है। आम आदमी पार्टी ने पहले इन्हें महरौली विधानसभा से टिकट दे दिया था, मगर ओवैसी द्वारा मुस्तफाबाद में कार्यक्रम के दौरान यह मुद्दा उठा दिए जाने के बाद यादव ने टिकट वापस कर दिया था। इस सीट पर अपने महेंद्र चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त: नरेश यादव
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को संबोधित चिट्ठी में नरेश यादव ने लिखा- आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार के मुक्त करने के लिए हुआ था, लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।

More Stories
CM योगी का ‘कौशलयुक्त उत्तरप्रदेश’ सपना साकार! ITOT लखनऊ के प्रशिक्षुओं ने मचाई धूम, 9 ट्रेड्स में किया टॉप
दिल्ली को भी पीछे छोड़ गया ये यूपी शहर! हवा में घुला ज़हर, सांस लेना हुआ मुश्किल
बिहार में सपा का बिगुल! अखिलेश यादव की एंट्री, 3 जिलों में होंगी मेगा जनसभाएं