नई दिल्ली
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच के दौरान टी20 इंटरनेशनल में एक हजार रन पूरे किए। वह सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने वाले भारत के लिए दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। अभिषेक जारी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 28 पारियों में 189.51 के स्ट्राइक रेट से 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 6 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। अभिषेक सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के डेविड मलान ने सिर्फ 24 पारियों में ही एक हजार के आंकड़े को छू लिया था। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे। कोहली ने 27 और अभिषेक ने 28 पारियों में ये कारनामा किया। बाबर आजम ने 26 पारियों में और डेवोन कॉनवे ने 26 पारियों में ये मुकाम हासिल किया।
अभिषेक शर्मा ने 528 गेंदों में एक हजार रन बनाए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 573 गेंदों में एक हजार रन पूरे किए थे। फिल सॉल्ट ने 599, ग्लेन मैक्सवेल ने 604 और आंद्रे रसेल-फिन एलन ने 609 गेंदों में ये कारनामा किया था। अभिषेक शर्मा को गाबा में खेले जा रहे मुकाबले में शुरुआती ओवर में ही दो जीवनदान मिले हैं और एक बार फिर वह ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं।
सबसे कम गेंदों में 1000 T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर टीमें)
528 अभिषेक शर्मा
573 सूर्यकुमार यादव
599 फिल साल्ट
604 ग्लेन मैक्सवेल
609 आंद्रे रसेल/ फिन एलन

More Stories
भारत की दमदार जीत, नेपाल A को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री; अब पाकिस्तान से टक्कर तय!
इमरान खान की बिगड़ी सेहत पर क्रिकेट जगत चिंतित, कपिल-गावस्कर सहित 14 दिग्गजों ने पाक सरकार को लिखा पत्र
Virat Kohli-Anushka Sharma फिर पहुंचे Premanand Maharaj के दरबार, जमीन पर बैठकर सुना प्रवचन