वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने का विशेष महत्व बताया गया है। तभी लोग अपना घर बनाने से पहले वास्तु शास्त्र का खास ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण के साथ घर में लगाई जाने वाली हर एक चीज का भी खास ध्यान रखा जाना चाहिए। छत का ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी बहुत महत्व है। वास्तु के अनुसार, घर की छत पर पत्थर या टाइल लगाते समय वास्तु के कुछ नियमों का जरूर ध्यान रखें। अगर ऐसा न किया जाएं तो कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छत पर पत्थर का लगाते समय उसके रंग और प्रकार का बहुत सोच- विचार के चयन करें, क्योंकि यह छत की गर्मी, लुक और रखरखाव को प्रभावित करता है। तो आइए वास्तु के अनुसार, जानते हैं कि घर की छत पर किसी तरह की टाइल्स लगवानी चाहिए।
घर की छत पर किस रंग का पत्थर लगवाए
घर बनाते समय छत पर हमेशा सफेद या हल्के रंग के पत्थर लगवाएं। क्योंकि सफेद रंग को शांति और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर की छत पर सफेद या वाइट मार्बल लगवाएं। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
घर की छत पर गुलाबी, हल्का पीला या ग्रे रंग का पत्थर भी लगाना बहुत अच्छा होता है। यह घर की छत के लिए बहुत ही हल्के रंग हैं और छत को ठंडा रखने में भी मदद करते हैं। ग्रे रंग ज्यादा गंदा नहीं दिखता, जिससे सफाई की चिंता कम हो जाती है। गुलाबी और पीले रंग के प्रभाव से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
घर की छत को और ज्यादा आकर्षित करने के लिए पत्थर के साथ-साथ टाइल्स का भी चयन कर सकते हैं। टाइल्स का उपयोग घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं। इसलिए क्रीम रंग या हल्के रंग के टाइल्स घर की छत पर लगाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

More Stories
हिंदू नववर्ष 2026: कौन सा संवत होगा शुरू और आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर?
पंचक-खरमास के बीच होगी नवरात्रि कलश स्थापना, जानें कितना मिलेगा शुभ मुहूर्त
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की चौकी किस दिशा में रखें? जानें सही वास्तु नियम