बिलासपुर.
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों की मनमानी अपने चरम पर पहुंच गई है। बिलासपुर जिले के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद कोरबा में शिक्षक के शराब पीकर सोने का मामला सामने आया है। यह मामला पोड़ी-उपरोड विकासखंड के ग्राम सरभोंका का है। यहां स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजेश बजारे शराब के नशे में पहुंचा और रास्ते में किसी के घर में ही सो गया।
शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। शिक्षक की इस हरकत पर ग्रामीण महिलाओं ने शिक्षक को जमकर फटकार लगाई। मामले में डीईओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लोगों ने शिक्षक को हटाने की मांग की है।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा