द्वारका.
लक्ष्यद्वीप के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्वारका में स्कूबा डाइविंग की। उन्होंने समुद्र में डूबे पौराणिक द्वारका नगरी के अवशेष देखे। इस दौरान नेवी के जवान मुस्तैद रहे और समुद्र के आसपास चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। द्वारका के पंचकूबी समुद्री तट पर संगत नारायण मंदिर के समीप समुद्र में नेवी के जवानों की सतत निगरानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूबा डाइविंग की। इस दौरान नेवी के जवान चाक-चौबंद सुरक्षा करते देखे गए और समुद्र तट के आसपास सतत पेट्रोलिंग करते रहे। प्रधानमंत्री के लिए समुद्र किनारे टेंट हाउस भी तैयार किया गया था। सुदामा ब्रिज के समीप इस तरह की व्यवस्था की गई, जिससे प्रधानमंत्री की सुरक्षा से लेकर तमाम व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा