कोपनहेगन (डेनमार्क)
भारतीय गोल्फर वीर अहलावत डीपी वर्ल्ड टूर के डैनिश गोल्फ चैंपियनशिप के आखिरी दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेलने के बाद 34वें स्थान पर रहे। अहलावत ने डेनमार्क के फ्युरेसॉ गोल्फ क्लब में अपने आखिरी दौर में तीन बर्डी और चार बोगी लगाये। उनका कुल स्कोर एक अंडर (73-68-70-72) रहा। वह इस प्रदर्शन से 'रेस टू दुबई' रैंकिंग में 139वें से 136 स्थान पर पहुंच गये। इस तालिका में शीर्ष 113 स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 'कैटेगरी 10 कार्ड' मिलेगा जिससे वे अगले सत्र में इस टूर के ज्यादातर टूर्नामेंटों में हिस्सा ले पायेंगे।

More Stories
बांग्लादेश को सजा नहीं, इनाम! ICC ने ड्रामा खत्म करने के लिए अपनाया यह रास्ता
T20 World Cup की शुरुआत में ही BCCI ने टीम मैनेजमेंट की मांग ठुकराई, भारतीय खिलाड़ियों को झटका
टी20 विश्व कप: बास डे लीडे के ऑलराउंड प्रदर्शन से नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया