गाजियाबाद.
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को बड़ा झटका लगा है। परमानन्द गर्ग शनिवार को सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। अग्रसेन भवन में आयोजित कैडर कैंप में परमानन्द गर्ग का स्वागत करने के साथ ही शहर विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है।
उलटफेर के बाद रोचक होगा गाजियाबाद उपचुनाव
परमानन्द गर्ग के पार्टी में शामिल होने की बसपा जिला अध्यक्ष दयाराम सैन ने पुष्टि की है। सपा के किले में सेंधमारी करते हुए एक महारथी को बसपा ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है। सपा के प्रदेश सचिव से इस्तीफा देने वाले परमानन्द गर्ग बसपा में शामिल हो गए हैं।

More Stories
RSS के 3 दर्जन से ज्यादा पदाधिकारी और CM योगी आदित्यनाथ, बंद कमरे में ढाई घंटे की अहम चर्चा
रायपुर : दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय
दिन में तेज तपिश, राजनांदगांव में 38°C पारा; उत्तर छत्तीसगढ़ में रातें अब भी ठंडी, बारिश की संभावना नहीं