मुंबई
बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग के मैच में मुंबई सिटी एफसी को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखा । बेंगलुरू एफसी के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने विरोधी टीम के कई हमले नाकाम किये । इस मैच के बाद बेंगलुरू चार मैचों में दस अंक लेकर शीर्ष पर है । वहीं मुंबई तीन मैचों में दो ड्रॉ और एक हार के बाद 11वें स्थान पर है । बेंगलुरू एफसी 18 अक्टूबर को पंजाब एफसी से खेलेगी जबकि मुंबई सिटी का सामना एफसी गोवा से होगा ।

More Stories
दिनेश कार्तिक बने बेटी के पिता, दीपिका पल्लीकल ने दिया नन्ही परी को जन्म, जानें क्या रखा नाम?
पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते, इसलिए पढ़ाई जरूरी है: PV सिंधू का अहम बयान
अफगान क्रिकेटर्स ने दिखाया इंसानियत का चेहरा, पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात