नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में चुनावी बॉन्ड को लेकर बड़ा फैसला सुनाया था। इसके बाद एसबीआई को चुनावी बॉन्ड खरीदने वालों की लिस्ट सार्वजनिक करने के लिए कहा था। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को अपनी गरिमा की रक्षा करनी चाहिए। कपिल सिब्बल ने चुनावी बॉन्ड मुद्दे पर एसबीआई की याचिका के संदर्भ में कहा, 'यह उच्चतम न्यायालय की ही जिम्मेदारी है कि वह अपनी गरिम की रक्षा करे। जब संविधान पीठ फैसला सुना चुकी है तो एसबीआई की याचिका को स्वीकार करना आसान नहीं होगा।''
सिब्बल ने चुनावी बॉन्ड के विवरण का खुलासा करने के लिए एसबीआई द्वारा कुछ और वक्त मांगने पर कहा कि कोई किसी को बचाना चाहता है। सिब्बल ने कहा कि यह स्पष्ट है कि एसबीआई का इरादा सरकार का बचाव करना है, अन्यथा बैंक ने चुनावी बॉण्ड विवरण का खुलासा करने की अवधि 30 जून तक बढ़ाए जाने का ऐसे समय में अनुरोध नहीं किया होता जब अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता की ये टिप्पणियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये ऐसे समय में की गई हैं जब एसबीआई के अनुरोध पर उच्चतम न्यायालय की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ सुनवाई करने वाली है। एसबीआई ने चुनावी बॉण्ड योजना को पिछले महीने रद्द किए जाने से पहले राजनीतिक दलों द्वारा भुनाए गए प्रत्येक बॉण्ड के विवरण का खुलासा करने के लिए दिए गए समय को बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है।

More Stories
ईरान-इजरायल युद्ध पर थरूर ने सोनिया को दिखाया आईना, कहा- सरकार की चुप्पी मोरल सरेंडर नहीं
कांग्रेस छोड़ते ही BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, CM हिमंता के दो बड़े संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
ममता का बड़ा दांव! 75 विधायकों के टिकट कटे, नए चेहरों के सहारे चौथी जीत की तैयारी