शहडोल
कलेक्टर डॉ केदार सिंह के निर्देशन में दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए निरंतर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं जाँच कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरके सोनी एवं कनिष्ठ अपूर्ति अधिकारी श्री प्रदीप द्विवेदी द्वारा आज लल्लू सिंह चौक स्थित प्रतिष्ठान बीकानेर स्वीट्स का औचक निरीक्षण किया गया। ,निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करने की समझाइश दी गई तथा खोवा एवं समोसा के सैंपल जाँच हेतु लिये गये, जिन्हें जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर के लिए 3 मेला स्पेशल ट्रेनें, रेल यात्री भीड़ से राहत पाएंगे
Madhya Pradesh में नई रेल लाइन परियोजना के लिए 1.24 लाख पेड़ों की कटाई प्रस्तावित, अंतिम मंजूरी का इंतजार
13 साल की बच्ची 28 सप्ताह की गर्भवती, हाई कोर्ट ने समय बीतने के बाद भी अबॉर्शन की अनुमति दी