भोपाल
मध्य प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने चाहने वालों और कार्यकर्ताओं से एक खास अपील की है। दरअसल कल यानिकी 3 सितंबर को आने वाले हेमंत खंडेलवाल ने अपने जन्मदिन को लेकर ये खास आग्रह किया है।
हेमंत खंडेलवाल ने “X” पर कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग्स, बैनर या किसी प्रचार माध्यम से कृपया शुभकामनाएँ न दें। आपका स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। इस मौके को साधारण और सिंपल तरीके से ही सेलिब्रेट करें !
हेमंत खंडेलवाल अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं।
वैसे आपको बता दें BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। बड़े कार्यक्रमों में भी वो किसी खास पहनावे को धारण नहीं करते हैं जैसे की नेता लोग पहनते हैं। इसलिए अपने जन्मदिन पर भी वो कार्यकर्ताओं से सादगी की ही अपील कर रहे हैं। जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए उपहार , होर्डिंग्स, बैनर लगाने से मना किया है। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।
वैसे देखा जा रहा कि हेमंत खंडेलवाल का बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद ये पहला जन्मदिन होगा। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आने वाले पहले जन्मदिन को लेकर प्रदेशभर में शुभकामनाएं देने के लिए बड़े स्तर पर होर्डिंग्स, बैनर लगाने की तैयारी चल रही है।लेकिन अब खंडेलवाल ने इस तरह की अपील करके कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दे दिया कि जन्मदिन सादगी औ सौहार्दपूर्ण तरीके से ही मनाया जाएगा।

More Stories
महाशिवरात्रि पर बागेश्वरधाम में भव्य शादी महोत्सव: 301 जोड़े, 12 लाख श्रद्धालु और 5 किमी तिरंगा लाइटिंग
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की धमकी, सूर्या को दी चेतावनी
मध्यप्रदेश की 9 स्टोन आधारित एमएसएमई इकाइयों ने जयपुर में इंडिया स्टोन मार्ट में की सहभागिता