रायपुर. छत्तीसगढ़ में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की तैयारियों में सभी दल जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीते दिनों उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी के साथ सूबे में राजनीतिक पारा गरमा गया है। राज्य में क्या कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी या भाजपा का कमल खिलेगा? इसे लेकर एक सर्वे किया गया है। सर्वे में हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। आइए जानते हैं…
किसकी बनेगी सरकार?
छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। एबीपी के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया है। सर्वे के मुताबिक, 90 सीटों में से कांग्रेस बाजी मारती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को 48-54 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में कांग्रेस ने जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। सरकार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में 46 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। वहीं भाजपा के खाते में 35-41 सीटें आ सकती हैं। सर्वे में यह बताया गया है कि 0-3 सीटें अन्य के खातें में जा सकती हैं।

More Stories
रंजन पाठक कौन है? सिग्मा गैंग का सरगना, जिसे दिल्ली पुलिस ने किया ढेर
लखनऊ में DRDO इंजीनियर आकाशदीप की संदिग्ध मौत, ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट से थे जुड़े
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न पर 5 महानगरों में खुलेंगे ‘इन्वेस्ट यूपी’ के सैटेलाइट निवेश प्रोत्साहन ऑफिस