कांकेर.
जिले के अमोडा मार्ग में देर रात पिकअप वाहन खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि नहावन कार्यक्रम से लौटने के दौरान करना गांव के पास ग्रामीणों से भरी वाहन हादसे का शिकार हो गई. पिकअप में 25 ग्रामीण सवार थे. मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई है.
साथ ही 8 लोग घायल हुए हैं. कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण अमोडा में नहावन कार्यक्रम से गौरगांव वापस लौट रहे थे. पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे. इसी बीच करना गांव के पास एक खड़ी ट्रैक्टर से पिकअप टकरा गई. जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई. वहीं 8 ग्रामीण घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा