सुकमा.
जिले में कोरबा और सीआरपीएफ के जवानों ने बड़ी छापेमारी की है. दुल्लेड़ और मेटागुड़ा के बीच जंगल में नक्सलियों का डंप यार्ड मिला है. यहां से जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और उपकरण बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, कोरबा की 203 और सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन के जवानों ने कार्रवाई की.
कोरबा की 203 और सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन के जवानों ने कार्रवाई करते हुए नक्सलियों का डंप बरामद किया. जवानों ने डंप से जनरेटर से लेकर विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद किया. इस दौरान ये भी सामने आया कि नक्सली बरामद किए गए उपकरणों का इस्तमाल कर बीजीएल सेल्स बनाते थे.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा