
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमान दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से मैं हताश हूँ और पूरा देश भी दुखी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख इस घड़ी में परमात्मा से सभी नागरिकों को संबल प्रदान करने की कामना भी की है।
More Stories
अतिवर्षा और बाढ़ से निपटने के लिए विभाग सौंपी गई जिम्मेदारी के अनुरूप कार्यवाही करें : मुख्य सचिव जैन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मध्यप्रदेश को देश की डेयरी केपिटल बनाएंगे
पुलिसकर्मियों को पहली बार ट्रांसजेंडर के बारे में अलग से पाठ पढ़ाया जाएगा