भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टाटा समूह के पूर्व प्रमुख स्व. जेआरडी टाटा की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित उद्यमी श्री जेआरडी टाटा आधुनिक भारत की औद्योगिक बुनियाद रखने में अग्रणी रहे। उन्होंने इस्पात, इंजीनियरिंग, होटल जैसे उद्योगों के विकास के साथ भारत में पहली वाणिज्यिक विमान सेवा ‘टाटा एयरलाइंस’ का शुभारंभ किया। देश के औद्योगिक विकास में श्री टाटा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

More Stories
MP Budget 2026: लाड़ली बहना योजना पर 23,882 करोड़ का बड़ा खर्च, जानिए क्या बदला
किसानों के लिए बड़ा ऐलान: 1 लाख सोलर पंप, 25 हजार करोड़ ऋण और 12 हजार सालाना सहायता का संकल्प
ब्लू लाइन मेट्रो के लिए जमीन अधिग्रहण, सैकड़ों मकान और दुकानें तोड़ने का फैसला तय