भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की घोर निंदा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमले में हुए सभी दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस घृणित कृत्य में अपने प्रिय जन खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायराना और अमानवीय कृत्य है। इसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा देश एकजुट है, आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोई भी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

More Stories
म.प्र. ने प्रस्तुत किया संतुलित विकास का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आयुष्मान और BPL कार्डधारकों के लिए बड़ा झटका: अब मुफ्त सेवा नहीं, खुद खर्च करना होगा पैसा
समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. यादव