
रायपुर,
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 28 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। पंडित सुंदरलाल शर्मा नेे किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार रहेे। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवाद जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। उनके अमूल्य विचार हमें सदैव मातृभूमि की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
More Stories
उत्तर प्रदेश के कुछ एक्सप्रेसवे पर FASTag Annual Pass नहीं चलेगा, टोल पहले की तरह कटेगा
योगी का एटा में हमला: कांग्रेस-सपा ने सबका साथ नहीं, सिर्फ अपने परिवार का विकास किया
यूपी-बिहार के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा, सातों दिन चलेंगी बसें