चंडीगढ़
भारतीय वायुसेना का चिनूक हेलीकॉप्टर (Chinook Helicopter) एहतियातन पंजाब के संगरूर में उतारना पड़ा। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी।
संगरूर के इस गांव में हुई लैंडिंग
अधिकारी ने आगे कहा कि संगरूर के लोंगोवाल के ढाड्रियान गांव में एक खुले मैदान में उतरा गया। वहीं इस घटना के बाद किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं आई है। क्रू मेंमबर्स और हेलीकॉप्टर दोनों ही सुरक्षित हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

More Stories
राजस्थान और MP में बारिश और ओले , हरियाणा में बारिश से सड़कों पर पानी,UK के गंगोत्री धाम में बर्फबारी
देश में 1300 IAS पद खाली: प्रशासनिक व्यवस्था पर मंडराता संकट, यूपी-केरल सबसे ज्यादा प्रभावित
UK में 160KM लंबे 51 रोपवे बनेंगे, केदारनाथ-हेमकुंड साहिब यात्रा को मिलेगा नया सहारा