भोपाल
राज्य शासन ने राज्य की समस्त त्रिस्तरीय पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टीविटी की उपलब्धता एवं अमेंडेड भारत नेट अभियान के बेहतर क्रियान्वयन तथा निरंतर समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अमेंडेड भारत नेट समिति का गठन किया है।
समिति में अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव/ सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उर्जा, लोक निर्माण,वन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचालक सह-आयुक्त पंचायत राज संचालनालय सदस्य होंगे। मुख्य महाप्रबंधक, भारत संचार निगम लिमिटेड को सदस्य सचिव बनाया गया है।
समिति द्वारा प्रत्येक तिमाही में कम से कम एक बार अमेंडेड भारत नेट की बैठक और त्रिस्तरीय पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टीविटी की समीक्षा की जायेगी।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात