भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए झारखंड में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। सज्जन सिंह वर्मा झारखंड में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की सिफारिश पार्टी आलाकमान से करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड और ओडिशा में जिला इकाइयों के अध्यक्षों को चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्ष नियुक्त किए हैं।
सीनियर लीडर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस आलाकमान के द्वारा सज्जन सिंह वर्मा को झारखंड के कई जिलों का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वह जमीन पर उतरकर कांग्रेस नेताओं से वन टू वन चर्चा करेंगे। जमीनी नब्ज टटोलने के बाद वह जिला अध्यक्ष के लिए 3-4 नाम का पैनल बनाकर पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान जिलाध्यक्षों की तैनाती करेगा।
सज्जन सिंह वर्मा मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई पदों पर रहकर पार्टी के लिए कामकाज कर चुके हैं। वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। सज्जन वर्मा कमलनाथ सरकार में लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं। वह 15वीं लोकसभा में देवास से सांसद भी रह चुके हैं। इसके साथ ही 4 चार बार विधायक भी रह चुके हैं। वह साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव हार गए थे। हालांकि, सज्जन सिंह वर्मा को किन जिलों की भूमिका मिली है। यह भी स्पष्ट नहीं है।

More Stories
MP में मार्च में लू का कहर: नर्मदापुरम में 40.2°C, 10 शहरों में पारा 38°C पार, 15-16 मार्च को बारिश का अलर्ट
CM मोहन यादव का ग्वालियर दौरा: घाटीगांव में लाड़ली बहना सम्मेलन, 1.25 करोड़ बहनों को 1836 करोड़ का लाभ
प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव