बेंगलुरु
दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी पर यूपी वॉरियर्स के खिलाफ यहां खेले गए मैच के दौरान महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की यूपी वॉरियर्स के खिलाफ नौ विकेट से जीत में एक विकेट लिया था।
डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा, ''दिल्ली कैपिटल्स की अरुंधति रेड्डी पर यूपी वारियर्स के खिलाफ सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान डब्ल्यूपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।'' बयान के अनुसार,''अरुंधति ने डब्ल्यूपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1 के अंतर्गत आने वाले लेवल एक के अपराध को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के मामले में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है।''

More Stories
दिनेश कार्तिक बने बेटी के पिता, दीपिका पल्लीकल ने दिया नन्ही परी को जन्म, जानें क्या रखा नाम?
पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते, इसलिए पढ़ाई जरूरी है: PV सिंधू का अहम बयान
अफगान क्रिकेटर्स ने दिखाया इंसानियत का चेहरा, पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात