राजगढ़
दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो 9 से 15 साल के किशोरों से शादियो में चोरियां करवाता था। गिरोह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोला थाना इलाके के गुलखेड़ी गांव से चलाया जा रहा था। इसमें किशोरों को शामिल करने के बादल उनके परिवार को सालाना 10 से 12 लाख रुपये का लालच दिया जाता था।
क्राइम ब्रांच की एक टीम ने तीन आरोपितों की गिरफ्तारी और एक नाबालिग को पकड़ने के साथ 'बैंड बाजा बारात' गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये लोग शादी समारोहों से शगुन, गहने और नकदी से भरे हुए बैग चुराते थे।
क्राइम ब्रांच ने इसके साथ शादी समारोहों में हुई चोरी के तीन केस को सुलझाने का दावा भी किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई 2,14,00 रुपए कैश, एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायजेब, 4 जोड़ी चुटकी और एक कमरबंद बरामद किए गए हैं। इनके पास से बरामद सभी गहनें चांदी के बताए जा रहे हैं।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक गिरोह, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से आता था और दिल्ली सहित उत्तर भारत में भव्य शादी समारोह में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। दिल्ली में शादियों में हुई चोरी की तीन घटनाओं में ये गिरोह शामिल था।

More Stories
राजधानी में विभिन्न मार्गों पर बनने वाले द्वार विरासत के साथ विकास को करेंगे जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: मध्य प्रदेश में 5 हजार होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, चुनौतियों एवं संभावनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला 7 दिसम्बर को