भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा है कि इससे गर्भवती माताओं को मदद मिलेगी। गर्भवती महिलाएं प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में डॉक्टरों और नर्सों की निगरानी में रहेंगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को प्रसव के पूर्व ठहरने, जाँच और देखभाल की सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में गर्भवती माताओं को फलों की टोकरी भी भेंट की।

More Stories
MP के 5वीं-8वीं छात्रों के लिए अहम अपडेट: 5 मार्च से कॉपियों की जांच शुरू, जल्द आएगा रिजल्ट
MP में बदल जाएगा सत्ता का केंद्र: सतपुड़ा-विंध्याचल भवन ध्वस्त, अरेरा हिल्स पर बनेगा हाईटेक भवन
छात्रों पर फीस का बोझ: कॉलेज से डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट अब 3 गुना महंगे