
भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शहडोल जिले में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दो श्रमिकों मुकेश बैगा एवं महिपाल बैगा के दबने से हुए निधन पर गहन दुःख व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इस घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह वज्र समान पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
More Stories
MP में शिक्षक भर्ती के नए नियम, अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य होने से 10 हजार उम्मीदवारों को झटका
MP में मेडिकल स्टोर्स पर डिस्काउंट बोर्ड बैन, नियम तोड़ा तो रद्द होगा फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन
नकली खाद-बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई, शिवराज सरकार ने बनाया प्लान