भोपाल
उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने सपत्नीक बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री प्रतीक द्विवेदी द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात