
नई दिल्ली
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगुऐज के साथ एक बैठक की और दोनों देशों के आपसी मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं की यह बैठक उप राष्ट्रपति निवास पर हुई।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, जनता का जनता से संपर्क बढ़ाने, योग और आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने तथा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया।
More Stories
अहमदाबाद एयर इंडिया का बड़ा फैसला: प्लेन क्रैश पीड़ितों के 166 परिवारों को 25 लाख का मुआवजा
भारत का सख्त रुख: नाटो के दबाव को खारिज किया, रूस से रिश्तों पर दो-टूक जवाब
रेव पार्टी कांड में फंसे पूर्व मंत्री के दामाद, पुणे से 7 गिरफ्तारियों से मचा सियासी भूचाल