चंडीगढ़
हरियाणा में अब 31 अक्टूबर को दीवाली की छुट्टी रहेगी। पहले सरकार की ओर से 1 नवंबर को दिवाली का अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, मंगलवार को एक सैनी सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया गया है।
दरअसल, दीपावली को लेकर कहा जा रहा था कि इस बार ये त्योहार 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को मनाया जाएगा। जिसके चलते सैनी सरकार ने पहले एक नवंबर को छुट्टी घोषित कर दी थी। हालांकि, मंगलवार को सरकार की ओर से दिवाली की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अब 31 अक्टूबर (गुरुवार) को दीवाली की छुट्टी रहेगी। नए आदेश के हिसाब से हरियाणा सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थाओं समेत अन्य सरकारी विभागों में छुट्टी रहेगी।
हरियाणा दिवाली की छुट्टी।
बता दें कि देशभर में दीवाली का त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है। ये ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर किसी को रहता है। जिसके चलते सरकारी और कई निजी संस्थानों में छुट्टी रहती है। ताकि, लोग अपने परिवार के साथ त्योहार को मना सके।

More Stories
ISRO 2 नवंबर को लॉन्च करेगा भारतीय नौसेना के लिए अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट, चंद्रयान-3 वाले रॉकेट से होगी उड़ान
न आसियान न अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बढ़ती दूरी की वजह क्या है?
अब नहीं चलेगी Ola-Uber की मनमानी! सरकार लॉन्च करेगी अपनी ‘Bharat Taxi’ सेवा