रायगढ़
जिले के होर्रोगुडा और लिबरा गांव में गजराज का आतंक देखने को मिला है. दल से भटके हाथी ने गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया है. जहां होर्रोगुडा गांव में दो घर में तोड़फोड़ करने के बाद छातासराई गांव में भी 4 घर में नुकसान पहुंचाया है. ग्रामीणों में हाथी के आतंक से ग्रामीणों ने डर में रात गुजारी है.
वहीं घरों को तोड़ने के बाद हाथी लिबरा गांव के धान मंडी में भी पहुंचा. जहां गजराज ने धान के बोरों को भी चट कर दिया, साथ ही मंडी में बड़ा नुकसान पहुंचाया है. घटना लैलूंगा रेंज के धरमजयगढ़ वनमंडल की है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.

More Stories
उत्तम नगर तरुण हत्याकांड में बड़ा खुलासा: गुब्बारे के छींटों से भड़का विवाद, मुख्य आरोपी सायरा गिरफ्तार
योगी सरकार का सख्त निर्देश, राज्य विश्वविद्यालय तय शासनादेश के अनुसार ही लें परीक्षा शुल्क
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ में यूपी देश में नंबर वन