भोपाल
राष्ट्रीय टेलेन्ट हंट बॉक्सिंग प्रोग्राम 2024 का आयोजन साई एन.बी.ए. रोहतक (हरियाणा) में किया गया। दिनांक 06 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2024 तक एलीट आरईसी कम्बाइंड बॉक्सिंग प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी कु. मलिका मौर ने महिला 50 किग्रा भारवर्ग में मुक्केबाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
रोहतक में आयोजित इस प्रतियोगिता में खेल अकादमी की खिलाड़ी मलिका मौर द्वारा खेले गये मुकाबलों में प्री-क्वार्टर बाउट मुकाबले में महाराष्ट्रा को 5-0 से, क्वार्टर फायनल बाउट मुकाबले में सिक्किम को 5-0 से, सेमीफायनल बाउट मुकाबले में हरियाणा को 5-0 से, फायनल बाउट मुकाबले में हरियाणा को 5-0 से परास्त किया।
खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी की बॉक्सर कु. मलिका मौर द्वारा अर्जित इस खेल उपलब्धि की सराहना करते हुये बधाई दी है। बॉक्सिंग खिलाड़ी कु. मलिका मौर म.प्र. राज्य बाक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रोशनलाल और सहा प्रशिक्षक कु. नेहा कश्यप के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन